लखनऊ कारागार में रेडियो परवाज़ का शुभारंभ
लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददात जिला कारागार लखनऊ में बन्दियों के सुधार की दिशा में 'रेडियो परवाज (एफएम रेडियो)' कार्यक्रम का उदघाटन बुधवार को डीजी जेल पीसी मीना ने किया। कारागार परिसर में रेडियो परवाज सेवा का शुभारम्भ इंडिया विजन फाउंडेशन व फिक्की फ्लो, लखनऊ संस्था के सौजन्य से किया गया। रेडियो परवाज के माध्यम से कारागार में निरुद्ध बन्दियों को मानसिक सकारात्मकता एवं रचनात्मक अभिरुचियों को प्रोत्साहन और साथ ही कई महत्वपूर्ण व ज्ञानवर्धक जानकारियां भी प्राप्त हो सकेंगी। यह भी पढ़ें- समय पूर्व रिहाई के लिए ई-प्रिजन्स अर्ली रिलीज़ पोर्टल शुरूकार्यक्रम का आयोजन इस अवसर पर इंडिया विजन फाउंडेशन की डायरेक्टर मोनिका धवन, प्रिजन हेड रवि कुमार श्रीवास्तव व प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर गोविन्द सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में फिक्की फलो की चेयरपर्सन सिमरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.