उन्नाव, मार्च 27 -- नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे गुरुवार रात सड़क हादसे में एक मेहनतकश मजदूर की जिंदगी पलभर में खत्म हो गई। पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ऐसी टक्कर मारी कि वह सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। सराय जोगा गांव निवासी 42 वर्षीय पप्पू अपने बाइक से अजगैन की ओर जा रहे थे। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के पंक्षी विहार गेट के सामने गुरुवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार से पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पप्पू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण ...