लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाम से मिलेगी मुक्ति, हादसों पर लगेगी लगाम
लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ-कानपुर हाईवे (एनएच-27) पर जाम से मुक्ति मिलेगी। हादसों पर लगाम भी लगेगी। इस हाईवे पर चिन्हित पांच ब्लैक स्पॉट सुधारने के लिए सितंबर से काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने लखनऊ की संस्था को कार्य आवंटित कर दिया है। सुधार कार्य के लिए 140 करोड़ रुपये की मंजूरी एनएचआई के मुख्यालय से मिल चुकी है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही चौकी, नवाबगंज, त्रिभुवन खेड़ा, चमरौली और आशा खेड़ा पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे। इन स्थानों पर तीन सालों में हुए हादसों में 10 से अधिक मौतें और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। यहां सुधार कार्य के लिए एनएचएआई ने एक कंपनी से सर्वे कराया। कंपनी ने दो फ्लाईओवर, एक अंडरपास और दो स्थानों पर सर्विस लेन को चौड़ा करने का सुझाव दिया। इस पर एनएचएआई ने कार्ययोजना बना कर दिल्ली स्थित मुख्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.