लखनऊ, फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। लखनऊ और कानपुर में सुबह नौ से दस बजे के बीच अचानक घने बादलों ने सूर्य देव को ढंक लिया, जिससे सड़कों पर अंधेरा छा गया और वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके तुरंत बाद शुरू हुई तेज आंधी और बारिश ने पूरे शहर को सराबोर कर दिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया है। लखनऊ के हजरतगंज, गोमती नगर और अमौसी क्षेत्र में अचानक काले बादल छाने से दृश्यता (Visibility) काफी कम हो गई। देखते ही देखते धूल भरी आंधी चली और फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी के कारण टीन शेड उड़ गए और सड़क किनारे लगे फ्लैक्स फट गए। 1090 चौराहे पर सड़क के किनारे लगे हरे रंग की शीट उड़कर सड़क पर बिखर गई। यही हाल कानपुर का भी रहा, जहां क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.