लखनऊ-कानपुर के लिए प्रयागराज से दौड़ीं चार इलेक्ट्रिक बसें
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- संगमनगरी से लखनऊ और कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए रशियन कंपनी की चार इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू हो गया है। परिवहन निगम ने अभी इनकी आधिकारिक समय-सारणी जारी नहीं की है, लेकिन यात्रियों की मांग को देखते हुए बसें रूट पर उतारी गई हैं। प्रयागराज से लखनऊ का किराया फिलहाल 396 रुपये और रायबरेली का 257 रुपये है। कानपुर का किराया 318 रुपये निर्धारित है। प्रयागराज परिक्षेत्र को कुल 33 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं, जिनमें 22 पहुंच चुकी हैं। इनमें नौ वाराणसी मार्ग पर चल रही हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार बाकी बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद कानपुर, वाराणसी, अयोध्या रूटों पर संचालित होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.