लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर 20 दिन में 8 जगह धंसी सड़क; अब होगी लेजर जांच
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 6 -- कानपुर एक्सप्रेसवे लगातार धंसने पर एनएचएआई ने परियोजना निदेशक (पीडी) नकुल प्रकाश वर्मा को हटाकर मूल विभाग में भेज दिया है। उनके साथ ही पूर्व पीडी सौरभ चौरसिया के खिलाफ आरोप पत्र देने की तैयारी की जा रही है। लखनऊ पीडी की जिम्मेदारी बरेली के पीडी नवरत्न को दी गई है। वहीं निर्माण कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक को 'नॉन परफॉर्मर' घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मरम्मत पूरी होने तक एक्सप्रेसवे टोल फ्री कर दिया गया है। आईआईटी खड़गपुर गुणवत्ता की जांच करेगा। एक्सप्रेसवे 14 जुलाई को शुरू हुआ था। इसके बाद उन्नाव के कुरारी गांव के पास 26 जुलाई को किलोमीटर-64 पर पहली बार डामर उखड़ा व आसपास का हिस्सा धंस गया। फिर अगस्त के पहले हफ्ते तक एक्सप्रेसवे आठ स्थानों पर उखड़ा और धंसा।मरम्मत का काम पीएनसी इंफ्राटेक अपने खर्च पर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.