लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा, शुभारंभ के आठवें दिन ही टोल टैक्स में बढ़ोतरी
लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस वे एनई-6 के शुरू होने के आठवें दिन से ही इस पर सफर करना महंगा हो गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पांच से 80 रुपये टोल में बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी दरें सोमवार की रात 12 बजे से लागू कर दी गई हैं। लखनऊ-कानपुर और लखनऊ-हरदोई हाईवे पर भी टोल की दरें बढ़ाई गई हैं। एनएचएआई का कहना है कि टोल दरें बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यालय में पहले से ही भेजा गया था। अब इसे लागू किया गया। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का लोकार्पण 13 जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। शुरू होने पर इस पर कार, जीप और एसयूवी के लिए एक तरफ का टोल 285 और दोनों तरफ का 425 रुपये था। अब इसे बढ़ाकर क्रमश: 290 और 440 रुपये कर दिया गया। हल्के व्यावसायिक वाहन औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.