लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर बनेगा बड़ा इंटरचेंज, गंगा एक्सप्रेसवे और दो हाईवे भी जुड़ेंगे
अंकुर राज किशोर पासी सरोजनीनगर (लखनऊ), जुलाई 21 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के आजाद मार्ग चैराहे के पास जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को जोड़ने वाली 93 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड के एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद यहां बड़ा इंटरचेंज बनाया जाएगा। इसके साथ ही मौजूदा आजाद नगर टोल प्लाजा की व्यवस्था खत्म होने और नई यातायात व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है। एनएचएआई के मुताबिक यह बदलाव वर्ष 2028 तक हो सकता है। वर्तमान में छह लेन के एक्सप्रेसवे पर आजाद मार्ग चैराहे के पास प्रवेश और निकास के लिए केवल दो लेन होने से वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम लग रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इंटरचेंज बनने से वाहनों को निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी और जाम की समस्या खत्म होगी। Rs.4,200 करोड़ की लागत से बने 63 किमी लंबे इस एक्सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.