सरोजनीनगर (लखनऊ) संवाददाता, जुलाई 16 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे चालू होने के दूसरे दिन ही बड़ा हादसा हुआ है। एक्सप्रेसवे पर बाइक का आवागमन प्रतिबंधित होने के बाद भी बुधवार शाम बंथरा थाना क्षेत्र में नियम तोड़कर बाइक से जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया और धीमी गति के वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद लोग शॉर्टकट के चक्कर में दरोगा खेड़ा और आसपास के रास्तों से बाइक लेकर एक्सप्रेसवे पर चढ़ जा रहे हैं।बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनामऊ निवासी हिमांशु सिंह...