लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के 6 स्पॉट पर खराब सड़क; उद्घाटन के चंद दिनों बाद मरम्मत की नौबत आई
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 1 -- देश में पहली बार उच्च गुणवत्ता वाली सड़क बनाने के लिए प्रयोग में लाई गई एआई-एमसी तकनीक से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की सड़क पर छह स्थानों पर तारकोल की परत कुछ मीटर तक कमजोर मिली। इन स्थानों पर 50 से 100 मीटर के दायरे में तारकोल को उखाड़ कर नए सिरे से परत बिछा दी गई। पिछले दिनों किलोमीटर 60 में उन्नाव जिले के कुराड़ी गांव में तारकोल की परत में आई दरार और उसके अगल-बगल हल्की दबने की घटना से सबक लेकर एनएचआई ने यह सुधार कार्य करवाए।एक्सप्रेस वे के 6 स्पॉट पर खराब सड़क सुधार कार्य दो चरणों में कराए गए हैं। पहले चरण में कानपुर से लखनऊ की तरफ आने वाली सड़क में सुधार कार्य करवाने से पहले एनएचआई की टीम ने सर्वे किया। इस दौरान पांच स्थानों को चिन्हित किया गया। वहां तारकोल की परत कमजोर नजर आई और भविष्य में इनके उखड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.