लखनऊ, अप्रैल 17 -- पीएमओ से सहमति मिली, 15 मई के बाद की होगी तारीख रक्षामंत्री राजनाथ और सड़क परिवहन मंत्री गडकरी भी होंगेलखनऊ, प्रमुख संवाददाता।बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का उद्घघाटन प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को प्रधानमंत्री कार्यालय से सहमति मिल चुकी है। उद्घाटन के लिए 15 मई के बाद कोई भी तारीख को मिल सकती है। इस मौके पर रक्षामंत्री और सड़क परिवहन मंत्री भी मौजूद रहेंगे।एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के लिए मार्च में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेज कर उद्घाटन का अनुरोध किया गया था। उम्मीद थी कि अप्रैल महीने में ही तारीख मिल जाएगी। लेकिन, दिल्ली-देहरादून एलिवेडेट कॉरिडोर का उद्धाटन 14 अप्रैल को होने के कारण ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के उद्घाटन की तारीख आ...