लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनेगा हरियाली का कॉरिडोर, 46 हजार पौधे रोपे जाएंगे
लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे हरियाली कॉरिडोर बनेगा। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 46 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और वन विभाग से करार हो चुका है। पौधरोपण का काम शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण को कम करने, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण की योजना बनाई गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के ग्रीन बेल्ट विकास अभियान के तहत यह पौधारोपण एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर किया जाएगा। लखनऊ से कानपुर तक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 63 किमी है। इसमें लगभग 42 किमी ग्रीन फील्ड है, जो बनी से शुक्लागंज तक है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार पौधरोपण इसी ग्रीन फील्ड क्षेत्र में किया जाएगा। पौधरोपण के लिए वन विभाग से हुए करार के तहत पौधे लगाने में लगभग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.