लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मरम्मत वाली सड़क भी उखड़ने लगी, हल्की बारिश में ही हालत खराब
लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बारिश को झेल नहीं पा रहा। इस बार अनुमान से कम बरसे बदरा ने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी है। स्थिति यह है कि पूर्व में जहां-जहां सड़क पर हुए गड्ढों के कारण उखाड़ कर फिर से सड़क बनाई गई, रविवार को हुई बारिश के कारण फिर से उखड़ने लगी है। किमी 63.8 और 63.9 के पास मरम्मत की गई सड़क का तारकोल उखड़ने लगा है। वहां दरार भी पड़ने लगी है। किमी 57.5 पर ड्रेनेज की समस्या के कारण बारिश का पानी जमा नजर आया।मरम्मत के 48 घंटे बाद ही दिखी खामी एक्सप्रेसवे पर पहले से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम भी सवालों के घेरे में है। किलोमीटर 63.8 और 63.9 के आसपास सड़क पर दरार दिखी। खास बात है कि शनिवार को ही यहां मरम्मत का काम कराया गया था। महज 48 घंटे के भीतर वहां सड़क का तारकोल उखड़ने लगा। ऐसे में मरम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.