नई दिल्ली, मार्च 6 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर 01 अप्रैल से वाहन दौड़ने लगेंगे। लगभग 63 किमी लंबे इस हाइवे पर स्कूटर इंडिया के पास ही महज 120 मीटर का काम बचा हुआ था, जिसे पूरा कर लिया गया है। 20 मार्च तक फिनशिंग कर ली जाएगी। उसके बाद एक्सप्रेस वे की सुरक्षा जांच(टेस्टिंग) की जाएगी। यदि इस दौरान कोई कमी मिलती है तो उसे दूर किया जाएगा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस पर वाहनों की स्पीड लिमिट 120 किमी प्रति घंटा रहेगी। ऐसे में लखनऊ से कानपुर पहुंचने में महज 40 से 45 मिनट लगेंगे। चार हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से निर्मित इस एक्सप्रेस में कानपुर जिले में 45 किमी और लखनऊ जिले में 17.8 किमी का हिस्सा है। कानपुर में 45 किमी ग्रीन बेल्ट है, जबकि लखनऊ वाला एलिवेटेड और फ्लाईओवर वाला है। पूरे एक्सप्रेस वे वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 80 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.