नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- UP News: बहुप्रतीक्षित प्रदेश के पहले एलीवेटेड एक्सप्रेस वे पर लखनऊ-कानपुर के बीच चालू माह के अंत तक वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। एनएचआई ने दिल्ली स्थित मुख्यालय को एक्सप्रेस वे के पूरा होने की सूचना देने के साथ ही इसका उद्घाटन कराने के लिए अनुरोध पत्र भी भेज दिया है। लखनऊ में स्कूटर इंडिया के पास एलिवेटेड रोड का बचा 120 मीटर वाला हिस्सा मार्च में पूरा कर लिया गया। उसके बाद तकनीकि और सुरक्षा जांच की गई। सब ओके होने के बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के साथ ही उद्घाटन की तिथि भी तय करने का अनुरोध किया गया। एनएचएआई लखनऊ के अधिकारियों के अनुसार उद्घाटन के संबंध में निर्णय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय (मॉर्थ)को लिया जाना है। इसलिए मुख्यालय से मॉर्थ को इस संबंध में अनुरोध पत्र भेजा जा चुका है। साथ ही सड़क एवं परिवहन मंत्री ...