लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे नहीं 'धंसाव एक्सप्रेसवे', भगवतपुर में मिट्टी बही, दो नए स्थानों पर सड़क धंसी
लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। 63 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे के 42 किमी लंबे ग्रीनफील्ड वाले हिस्से पर बार-बार सड़क धंसने और तारकोल उखड़ने से अब यह धंसने वाले एक्सप्रेसवे के नाम से मशहूर होता जा रहा है। अब कानपुर-लखनऊ लेन में स्थित भगवतपुर पुल के साइड बांध की मिट्टी का कुछ हिस्सा बारिश में बहने का मामला सामने आया है। इसके अलावा दो स्थानों पर सड़क भी धंसी है। एक्सप्रेसवे के कानपुर-लखनऊ लेन में करौंदी से भगवतपुर जाने के दौरान पड़ने वाले पुल के रिटेरिंग वाल से सटी मिट्टी का एक हिस्सा बह गया है। पिछले दिनों हुई बारिश से यहां से मिट्टी धीरे-धीरे बही और एक हिस्से को प्रभावित कर गई। यदि समय रहते इसे बांधा नहीं गया और फिर बारिश हुई तो मिट्टी का काफी बड़ा हिस्सा बह सकता है। मौके को देखकर लग रहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.