लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के साथ पीएम मोदी देंगे दो हाईवे की भी सौगात, इन जिलों में सफर आसान
लखनऊ, जून 3 -- यूपी में बन कर तैयार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ाने की चाहत रखने वालों का इंतजार शीघ्र ही खत्म होने वाला है। इसके लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को लेकर पीएमओ कार्यालय से पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। लोकार्पण की तारीख भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई) को शीघ्र ही मिलने वाली है। इस एक्सप्रेसवे के साथ ही प्रधानमंत्री प्रदेश में दो और हाईवे परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। इन हाईवे के लिए शिलान्यास करेंगे। एनएचएआई के अनुसार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के साथ जिन दो महती परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उसमें बाराबंकी-बहराइच और कानपुर-कबरई मार्ग शामिल है। इन दोनों ही परियोजनाओं के लिए केंद्रीय कैबिनेट से हरी झंडी मिल चुकी है। निर्माण कार्य के लिए धनराशि को भी मंजूरी दी जा चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.