लखनऊ, जून 2 -- बन कर तैयार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ाने की चाहत रखने वालों का इंतजार शीघ्र ही खत्म होने वाला है। इसके लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री की मौजूदगी को लेकर पीएमओ कार्यालय से पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। लोकार्पण की तारीख भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई) को शीघ्र ही मिलने वाली है। प्रधानमंत्री इसके साथ ही प्रदेश में दो और हाईवे परियोजनाओं का भी शिलान्यास भी करेंगे। एनएचएआई के अनुसार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के साथ जिन दो महती परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उसमें बाराबंकी-बहराइच और कानपुर-कबरई मार्ग शामिल है। इन दोनों ही परियोजनाओं के लिए केंद्रीय कैबिनेट से हरी झंडी मिल चुकी है। निर्माण कार्य के लिए धनराशि को भी मंजूरी दी जा चुकी है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे लगभग 4700 करोड़ से की लागत से तैया...