लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे किनारे रहने वालों को बड़ी राहत, वाहनों या हार्न का शोर नहीं सुनाई देगा
शुभ्रांशु शेखर लखनऊ, मई 14 -- फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड के आसपास रहने वालों की नींद अब वाहनों के शोर और हॉर्न से नहीं उड़ेगी। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड के बगल में बने आवासों और अपार्टमेंटों में रहने वालों तक 120 किलोमीटर की रफ्तार से गुजरते वाहनों का शोर और हॉर्न की आवाज नहीं पहुंचेगी। अभी तक एंटी विजिबल शीट लगाई जाती रही है। ऐसी शीट लखनऊ में शहीद पथ पर लगाई भी गई है। इससे शोर दबता नहीं था। नई शीट से कहा जा रहा है कि शोर काफी दब जाएगा।ध्वनि रोधक बैरियर लगाए गए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे (एनई-6) की लंबाई 62.7 किमी हैं, जिसमें लगभग 42 किमी ग्रीन फील्ड है, जो कि उन्नाव के बनी से शुरू होकर कानपुर के शुक्लागंज तक जाता है। शेष हिस्सा एलिवेटेड और फ्लाईओवर का है, जो कि लखनऊ में है। लखनऊ में नादरगंज फ्लाईओवर(कानपुर से आते समय वाली रोड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.