नई दिल्ली, जुलाई 1 -- बहुप्रतिक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का शिलान्यास 13 जुलाई को होगा। इसके साथ ही एक्सप्रेस वे को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज पर फ्लाईओवर का शिलान्यास भी किया जाएगा। लोकार्पण और शिलान्यास के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। कानपुर-लखनऊ के बीच सफर आसान होगा। अब लखनऊ कानपुर का सफर अब एक घंटे में सफर पूरा होगा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे अप्रैल में बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किए जाने की संभावना के कारण लोकार्पण रुका हुआ था। एनएचएआई के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली स्थित मुख्यालय से 13 को ...