लखनऊ-कानपुर इंटरसिटी बंद होने से यात्रियों और स्टेशन मास्टर में नोकझोंक
लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ-कानपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी पैसेंजर को कानपुर स्थित गंगापुल में मरम्मत के चलते सोमवार से 42 दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस ट्रेन को बंद किए जाने से हरौनी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक ट्रेन बंद किए जाने से आक्रोशित यात्रियों की स्टेशन मास्टर से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान की मांग पर डीआरएम ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि लखनऊ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन (14123) सुबह आठ बजे हरौनी पहुंचती थी और कानपुर से वापस आने के दौरान शाम छह बजे हरौनी पहुंचती थी। इस ट्रेन से हरौनी क्षेत्र के सैकड़ों यात्री प्रतिदिन नौकरी और व्यापार के लिए कानपुर आते-जाते थे। सोमवार को अचानक इस ट्रेन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.