लखनऊ और बदायूं में एक दिन की छुट्टी, 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
लखनऊ। बदायूं, अक्टूबर 29 -- UP School Closed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के मद्देनजर 30 अक्टूबर शुक्रवार को लखनऊ और बदायूं में एक दिन ही छुट्टी की घोषणा की गई है। दोनों जिलों में कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा। परीक्षा के दौरान शहर में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। लखनऊ के डीआईओएस देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक पीईटी परीक्षा 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को राजधानी के 45 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में लगभग 20 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों के भी शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.