जौनपुर, मार्च 29 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-लखनऊ और गोरखपुर-प्रयागराज रूट पर इलेक्ट्रानिक बसों को दौड़ाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए पहला चार्जिंग स्टेशन जौनपुर के बदलापुर में बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। पांच करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस चार्जिंग स्टेशन के लिए दो करोड़ 52 लाख रुपये की धनराशि भी शासन ने जारी कर दी है। यानी अब टेंडर कराकर आगामी दिनों में स्टेशन बनाने की शुरूआत भी कर दी जाएगी।विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि फोरलेन हाइवे के किनारे सरोखनपुर गांव स्थित नव निर्मित रोडवेज बस अड्डे पर पांच करोड़ पांच लाख 78 हजार की लागत से इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण होगा। जिसके लिए शासन से प्रथम किश्त दो करोड़ 52 लाख 89 हजार रुपये जारी कर दिया है। बताया कि बस अड्डा के निर्मा...