लखनऊ, अप्रैल 23 -- पश्चिमी यूपी से लखनऊ तक गुरुवार को हीट इंडेक्स यानी ताप सूचकांक ज्यादा रहा। इसका आशय है कि इन 19 जिलों में लोगों ने 40 से 50 डिग्री तक के तापमान जैसी गर्मी दिन में महसूस की। साथ ही 44.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। अलीगढ़ और बलिया में हीट वेव यानी लू की स्थिति रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को गर्मी और प्रचंड तेवर दिखा सकती है। आईएमडी लखनऊ ने सूबे के 40 शहरों के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.0 रहा जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। यह भी पढ़ें- UP Heatwave Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, इस दिन तक भीषण लू का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार यदि तापमान 40 से अधिक हो और सामान्य से विचलन 4.5 या इससे अधिक हो तो इसे हीट वेव की स्थिति माना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.