लखनऊ, अप्रैल 22 -- केजीएमयू के बाद अब संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में रेजिडेंट डॉक्टर के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि साथी रेजिडेंट डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पता चला कि उसकी कई लड़कियों से संबंध हैं तो मारपीट की। पीड़िता ने संस्थान, महिला आयोग, विशाखा कमेटी से शिकायत की। दो माह की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीजीआई इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर की तलाश की जा रही है। पीजीआई में पश्चिम बंगाल निवासी महिला रेजिडेंट डॉक्टर (एमडी रेडियोलॉजी) का आरोप है कि नई दिल्ली के शनि बाजार नागलोई निवासी डॉ. सचिन गुप्ता ने नवंबर, 2023 में दोस्ती का प्रस्ताव रखकर नजदीकियां बढ़ाईं। यह भी पढ़ें- दिल के विभाग से शुरू होते थे ब्रेन वॉश का खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.