लखनऊ, मार्च 10 -- अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मंगलवार को तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। बैंकॉक से लखनऊ आए एक यात्री के पास से 6.239 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग Rs.6.23 करोड़ आंकी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह सफलता यात्री मेनिफेस्ट डेटा के विश्लेषण और सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर मिली। बैंकॉक से फ्लाइट संख्या एफडी-146 से आए एक संदिग्ध यात्री को कस्टम विभाग की टीम ने उस समय रोका, जब वह ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहा था। जब यात्री के सामान की गहनता से तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। बैग के अंदर से 7 पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच बरामद हुए। इनमें हरे रंग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.