लखनऊ एयरपोर्ट पर रनवे पर आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, 132 यात्री बाल बाल बचे
लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को उस वक्त बड़ा हादसा होते होते टल गया जब रायपुर जा रही एक फ्लाइट के रनवे पर अचानक एक बंदर आ गया। टेकऑफ के दौरान विमान के सामने बंदर को देखते ही सतर्क पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। विमान में 132 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे जिनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। जानकारी के अनुसार विमान टेकऑफ की प्रक्रिया में था और रनवे पर तेज गति से दौड़ रहा था। इसी दौरान अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया और सीधे विमान के सामने पड़ गया। पायलट की नजर तुरंत बंदर पर पड़ी और उन्होंने बिना एक पल गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। पायलट की इस सूझबूझ और त्वरित निर्णय ने 132 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बचा ली。
वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.