लखनऊ एयरपोर्ट पर बर्ड हिट का शिकार हुई फ्लाइ दुबई की फ्लाइट, इमरजेंसी लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
लखनऊ, जुलाई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइ दुबई की फ्लाइट शनिवार सुबह बर्ड हिट का शिकार हो गई। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान विमान से पक्षी टकरा गया। पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट FD-443 का निर्धारित आगमन समय सुबह 6:35 बजे था। एयरपोर्ट के नजदीक पहुंचने पर विमान से पक्षी टकरा गया। बर्ड हिट की सूचना मिलते ही पायलट ने सतर्कता बरतते हुए एटीसी को जानकारी दी और अतिरिक्त सावधानी के साथ सुबह 7:13 बजे विमान को रनवे पर सुरक्षित उतार लिया。
घटना के बाद लैंडिंग के बाद विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग बे में ले जाया गया, जहां इंजीनियरों की टीम ने तकनीकी जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.