लखनऊ एयरपोर्ट पर एक बार में नहीं लैंड कर पाई एयर इंडिया फ्लाइट, यात्रियों में राहुल गांधी भी शामिल
लखनऊ मुख्य संवाददाता, सितम्बर 8 -- दिल्ली से लखनऊ आ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एयर इंडिया विमान को चौधरी चरण सिंह (अमौसी) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान अचानक तेज तिरछी हवा (क्रॉसविंड) का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया का विमान पहली बार में लेंड नहीं कर पाया। रनवे से ठीक पहले पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए एयरक्राफ्ट को वापस ऊपर उठाया और दो चक्कर लगाने के बाद दूसरे प्रयास में विमान को सुरक्षित लैंड कराया। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 1717 ने दिल्ली से निर्धारित समय दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरी थी और इसे 3:30 बजे लखनऊ में लैंड करना था। पहले तो विमान को एक चक्कर हवा में ही काटना पड़ा। इसके बाद 3:45 विमान रनवे के बिल्कुल करीब हा चुका था लेकिन तिरछी हवा का जोर पायलट ने भांप लिया। सूझबूझ का परिचय देते हुए उसने तुरंत विमान को ऊपर उठा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.