लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को सोमवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर असुविधा का सामना करना पड़ा। दोनों नेता इंडिगो की फ्लाइट 6E505 से कोलकाता जा रहे थे, लेकिन उड़ान से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री समेत सभी यात्री करीब एक घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर ही बैठे रहे। जानकारी के अनुसार फ्लाइट 6E505 को सुबह 7:40 बजे लखनऊ से कोलकाता के लिए रवाना होना था। उड़ान से पहले विमान में तकनीकी समस्या सामने आई जिसके बाद एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम को जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने खराबी दूर की और विमान ने सुबह 8:59 बजे उड़ान भरी। देरी के बावजूद दोनों डिप्टी सीएम सुरक्षित कोलकाता पहुंच गए।पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा...