प्रयागराज, जुलाई 5 -- प्रयागराज। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय आम महोत्सव में प्रयागराज की भी खास मौजूदगी रही। जिले से 10 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शनी के लिए भेजे गए हैं। पांच जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रदेश और देशभर की 800 से अधिक आम की प्रजातियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। प्रयागराज से भेजे गए आमों में स्थानीय बागों की प्रमुख किस्में शामिल हैं। वहीं महोत्सव में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अम्रपाली, सफेदा, रटौल समेत कई दुर्लभ और नई प्रजातियों का भी प्रदर्शन किया गया है। आयोजन में बागवानों, निर्यातकों और खरीदारों के बीच संवाद, आम प्रतियोगिता तथा आम आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। यह भी पढ़ें- आम महोत्सव में खरीदारों और उत्पादकों के बीच अनुबंध महोत्सव का उद्देश्य प्रदेश के आम को...