लखनऊ-आगरा समेत कई शहरों को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लान, क्या करने जा रही?
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के साथ लखनऊ, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज और बुंदेलखंड के शहरों को जीसीसी हब के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स आलोक कुमार ने बताया कि जीसीसी इकोसिस्टम विकसित करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही एक उच्चस्तरीय 'जीसीसी सलाहकार बोर्ड' का गठन करेगी। इस बोर्ड में सरकार, उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थानों, इन्वेस्ट यूपी और विकास प्राधिकरणों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो नीतियों को बेहतर बनाने, अंतर-विभागीय तालमेल बिठाने और निवेशकों की निर्णय प्रक्रिया को तेज करने का काम करेंगे। इसके साथ ही सरकार अपनी आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स नीति को मजबूत करने, डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.