लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, चालक गंभीर घायल
औरैया, जुलाई 20 -- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा की राहत टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई सैफई भेजा गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे एक कार लखनऊ से फरीदाबाद जा रही थी। ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 138 के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में जा रुकी। हादसे में कार चला रहे हरियाणा के फरीदाबाद निवासी संजय प्रसाद घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। राहत ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.