उन्नाव, मार्च 15 -- मोहान। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मटरिया टोल प्लाजा से महज 200 मीटर की दूरी पर गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बस आगे चल रहे तारकोल लदे टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर ही पलट गई, जिससे उसमें सवार 50 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और यूपीडा के बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे। बस की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बस में 10 बच्चे और 16 महिलाओं सहित कुल 50 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस के जरिए घायलों को औरास सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.