लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ। विकासनगर सेक्टर-12 में रिंग रोड किनारे झुग्गी बस्ती में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में दो सगी बहनों की मौत हो गई। दमकल, पुलिस, एसडीआरएफ के जवानों द्वारा ड्रैगन लाइट और टेली टेक्टर के सहारे रात 12 से गुरुवार सुबह आठ बजे तक चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान तड़के करीब चार बजे दोनों बहनों के शरीर के लोथड़े तख्त पर चिपके मिले। गुरुवार को दोनों बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विधायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि का चेक सौंपा। साथ ही पीड़ितों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। मुख...