रोहित मिश्र, जून 25 -- Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ में आग की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अलीगंज में जिस भवन में आग लगी थी, उसके वाणिज्यिक कनेक्शन के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) ही फर्जी पाई गई है। दावा किया जा रहा था कि 2016 में जारी इस एनओसी के आधार पर ही उस भवन का विद्युत कनेक्शन घरेलू से वाणिज्यिक किया गया था। नियम के मुताबिक वाणिज्यिक और औद्योगिक बिजली कनेक्शन के पहले विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी प्राप्त करना जरूरी है। इस आग से अब तक 15 बच्चों की मौत हो चुकी है। अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में सोमवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। तब से ही इस भवन में विद्युत संयोजन के लिए सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात कही जा रही है। अब तक दावा किया जा रहा था कि विद्युत कनेक्शन के लिए जरूरी वि...