मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- दिल्ली-एनसीआर के साथ मुजफ्फरनगर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर स्टेट मानिटरिंग शुरू हो गई है। प्रदेश मुख्यालय के साथ अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर को मानिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। मुजफ्फरनगर के साथ शामली में भी शनिवार को प्रदूषण के बढ़ते कारणों की जांच लखनऊ व अलीगढ़ के अधिकारियों ने की है। इसके साथ ही स्थानीय टीम अधिकारियों ने एक इंगट यूनिट को सील करते हुए पेपर मिल सहित आठ यूनिटों को नोटिस जारी किया है। कुछ इकाइयों के रात में संचालन पर रोक लगाई गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 400 दर्शाया गया था, जिससे मुजफ्फरनगर को देश में सबसे प्रदूषित शहर में शामिल किया गया है। इसके चलते प्रदेश में प्रदूषण की मानिटरिंग में मुख्यालय बोर्ड सहित अलीगढ़ व मुजफ्फरनगर की तीन टीमों को जिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.