लखनऊ, अप्रैल 2 -- बाराबंकी में असेनी मोड़ के पास टैंकर से गैस लीक हो रही थी हाईवे पर दोनों ओर से रोक दिए गए थे वाहन, लगा भीषण जाम15 से 20 किमी लंबे जाम में रात भर फंसे रहे कई वाहनलखनऊ/बाराबंकी, हिन्दुस्तान टीम।लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन गैस रिसाव के 14 घंटे बाद बहाल कर दिया गया। इससे पहले हाईवे की लाइटें काट कर टैंकर पर दमकल से लगातार पानी की बौछार की गई। कई रूटों पर रोडवेज बसों का परिचालन भी रोक दिया गया था।दरअसल, मथुरा गैस प्लांट से 17.2 टन एलपीजी लेकर नेपाल जा रहा टैंकर बुधवार को शाम करीब छह बजे जैसे ही बाराबंकी में सफेदाबाद के आगे ओवरब्रिज पर पहुंचा, चालक को गैस रिसाव होने की आशंका हुई। उसने असेनी मोड़ से लगभग 300 मीटर आगे ओवरब्रिज के समाप्त होते ही टैंकर को साइड में लगा दिया। सेफ्टी वॉल्व से तेजी से हो रही गैस रिसाव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.