लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट, एक फ्लाईओवर और 2 अंडर पास बनेंगे, कब से बनेगा?
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में अयोध्या हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ-अयोध्या हाईवे (एनएच-27) पर ब्लैक स्पॉट खत्म किए जाएंगे। दो स्थानों पर अंडर पास और एक स्थान पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। एक स्थान पर जंक्श्न में सुधार किया जाएगा। निर्माणदायी संस्था को कार्य आवंटित कर दिया गया है, जो कि सितंबर से कार्य शुरू कर देगा। लखनऊ में अयोध्या हाईवे पर ब्लैक स्पॉट खत्म होने से यात्रा को रफ्तार मिलेगी। इस हाईवे पर वाहनों की गति बढ़ेगी। स्पीड बढ़ने के साथ यात्रा के आवाजाही में समय की भी बचत होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई), लखनऊ कार्यालय के अनुसार जिन स्थानों पर ब्लैक स्पॉट खत्म किए जाने हैं उसमें सफेदाबाद, दादरा, सफदरगंज और भिटरिया शामिल है। इन स्थानों पर पिछले तीन सालों में हादसों में 10 या उससे अधिक मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.