बाराबंकी, फरवरी 13 -- यूपी के बाराबंकी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर असेनी मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बदमाशों ने कार सवार अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने कई राउंड फायर किया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक से थे। नगर कोतवाली क्षेत्र के टेस्टी बाइट रेस्टोरेंट के पास रहने वाले 45 साल के शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी, पत्नी व बेटा लखनऊ में रहते थे। शोएब महमूद किदवई पेशे से अधिवक्ता थे। शुक्रवार को वह अपनी कार से बाराबंकी आ रहे थे। लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर असेनी मोड़ के पास दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो लोगों ने इनकी कार को रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अकस्मात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.