नई दिल्ली, जून 23 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के निर्देश पर लखनऊ अग्निकांड में सख्त कार्रवाई करते हुए भवन मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय बैठक के बाद बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता समेत चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच दो सदस्यीय एसआईटी के सुपुर्द कर दी है, जिसे सात दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करनी होगी। इसके बाद भी कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। मौतों के जिम्मेदारों पर गैर इरादतन हत्या का छह पर मुकदमा, चार गिरफ्तार, दो की तलाश भीषण अग्निकांड और 15 लोगों की मौतों की जिम्मेदार इमारत मालिक समेत छह के खिलाफ अलीगंज थाने में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा...