लखनऊ, जून 27 -- Lucknow Fir Tregedy: पांच दिन पहले लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 मौतों के जिम्मेदारों का तक एसआईटी पहुंच गई है। एसआईटी की जद में 30 बड़े अफसर आए हैं। जांच में पाया गया है कि संबंधित अफसरों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नहीं किया। नतीजतन, इतना बड़ा हादसा हो गया। एसआईटी ने संबंधित विभागों से भी सफाई मांगी है, लेकिन सीधे तौर पर जिम्मेदार इन अफसरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। एसआईटी ने अग्निकांड की भौतिक जांच लगभग पूरी कर ली है। सभी पक्षों के बयान हो चुके हैं। घटनास्थल की तस्वीरें, तकनीकी पहलू तथा सुरक्षा इंतजाम की दो बार जांच हो चुकी है। अब तकनीकी जांच शुरू हुई है। इसमें इस बात का सिलसिलेवार उल्लेख होगा कि कहां लापरवाही, कहां चूक और कहां नियमों को नजरंदाज किया गया। अब तक की जांच में साफ हुआ कि निगरानी करने वाले वि...