लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के 2 दोस्तों की भी चली गई जान, आग लगने से अटक गए थे सेंसर वाले गेट
संवाददाता, जून 23 -- Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में कानपुर के रहने वाले दो दोस्त संयम विज और सूरजभान भी शामिल हैं। दोनों युवक लखनऊ के गेमिंग जोन में एक एनिमेशन सेंटर में 3डी आर्टिस्ट के रूप में काम करते थे। हादसे के दौरान आग लगने से सेंसर वाले गेट जाम हो गए, जिससे वे समय रहते बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई। एक ही संस्थान में काम करने के कारण दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गोविंदनगर स्थित ए-11 का रहने वाला 24 साल का संयम विज थ्रीडी एनिमेशन आर्टिस्ट था। परिवार में मां सोनिया, बड़ा भाई शुभम है। मामा मोनू सेठी ने बताया कि संयम के पिता पुष्पराज की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उनकी बहन ने 12 साल पहले शीमू से शादी की थी। उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.