लखनऊ, जून 28 -- Lucknow Fire Tragedy: राजधानी लखनऊ के अलीगंज की इमारत में हुए अग्निकांड में जिस बड़े ऐक्शन की उम्मीद की जा रही थी, वह फिलहाल अधूरी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इंजीनियरों और कुछ पुराने अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति तो कर दी, लेकिन प्राधिकरण में वर्षों से प्रभावशाली पदों पर बैठे पीसीएस अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। अलीगंज क्षेत्र में 2017 के बाद 15 पीसीएस अधिकारी व ओएसडी जोनल अधिकारी के रूप में तैनात रहे। इनमें से कई लंबे समय तक इस क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालते रहे, लेकिन शासन को भेजी गई सूची में उनके नाम शामिल नहीं किए गए। इस भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम योगी अपना अलीगढ़ दौरा ...