लखनऊ, अप्रैल 20 -- UP News: लखनऊ में विकासनगर अग्निकांड के वीडियो के साथ 100 से ज्यादा लोगों के मौत की झूठी सूचना इंस्टाग्राम पर सिविल इंजीनियर सुधाकर त्रिपाठी ने वायरल की थी। पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की मदद से सुधाकर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। सुधाकर मूल रूप से चित्रकूट जनपद के रहने वाले हैं। यहां एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर की नौकरी कर रहे थे। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह के मुताबिक 15 अप्रैल को विकासनगर सेक्टर-12 झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई थी। अग्निकांड में 200 से ज्यादा झोपड़ियां और उसमें रखी लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। घटना के समय रात में मौके पर पहुंचे सुधाकर त्रिपाठी ने आग का वीडियो बनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम आईडी news_artery से पोस्ट किया गया। वीडियो के साथ टेक्स्ट में लिखा गया था कि मीडिया द्वारा अग्निकांड म...