बिजनौर, जून 23 -- एएचएम कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस में मंगलवार को शोक सभा आयोजित कर लखनऊ के अलीगंज स्थित एनीमेशन सेंटर में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंगलवार को इस अवसर पर कमलजीत सिंह नूर, सोफिया मंसूरी और इंतेकाब अली ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में जाने से पहले वहां की सुरक्षा एवं अग्निशमन व्यवस्था की जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- पार्षदों ने अग्निकांड में मृत छात्रों को दी श्रद्धांजलि शोक सभा में अवधेश कुमार, विशाल कुमार, मोहम्मद जैद, निखिता, शहजाद, जशवंत, वैष्णवी, रेखा, श्रेया सहित अन्य छात्...