हिन्दुस्तान संवाद, जून 25 -- लखनऊ में कोचिंग में हुए अग्निकांड के बाद प्राधिकरण की टीम ने वृंदावन में मानकों के विपरीत बने होटल, गेस्टहाउस और कोचिंग सेंटरों पर सीलिंग की कार्रवाई कर रही है। बुधवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम और अग्निशमन विभाग ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। इस दौरान 19 भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम सुबह वृंदावन के चैतन्य विहार कालोनी पहुंची। यहां मानकों के विपरीत बने होटल, गेस्टहाउस, पीजी और रेस्टोरेन्ट की जांच की गई। जांच के बाद मानक पूरे ना मिलने पर भवनों को सील कर दिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि वृंदावन क्षेत्र में स्थित अनेक गेस्ट हाउस एवं होटल, अग्निशमन सुरक...