बांदा, जून 25 -- अतर्रा। लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को अतर्रा उद्योग व्यापार मंडल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और नगर के व्यापारियों ने मोमबत्ती जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में कस्बे की बांदा रोड स्थित सुभाष मूर्ति पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। हादसे में छात्रों की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने मृतक छात्रों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- कोचिंग व होटलों की सुरक्षा जांच, हेल्प डेस्क की मांग इस दौ...