वरिष्ठ संवाददाता, जून 27 -- लखनऊ अग्निकांड का मुख्य आरोपी एवं भवन स्वामी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला का भाई सुरेंद्र शुक्ला की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मोबाइल बंद होने से उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है, जबकि पुलिस की चार टीमें प्रयागराज, सीतापुर और दिल्ली समेत विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही उसकी संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। सुरेंद्र पीएमटी पेपर लीक कांड का भी आरोपी है। हुसैनगंज थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। सुरेंद्र इस मामले में जेल भी गया था। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार के मुताबिक आरोपी सुरेंद्र घटना के बाद से फरार है। चार टीमें तलाश में लगाई गई हैं। सर्विलांस टीम लोकेशन का पता लगा रही है। काल डेटल्स के आधार पर उसके परिचितों के संपर्क में है। वहीं, अन्य टीमें दिल्ली, प्रयागराज और सीतापुर में उसके संभावित स्था...