लखनऊ अग्निकांड: दादी की 17वीं में आना था, चार कंधों पर आया; बेटे संयम का शव देख बिलख पड़ी मां
संवाददाता, जून 24 -- लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले संयम विज का शव मंगलवार सुबह कानपुर स्थित घर आया। बेटे के शव को देखकर मां की आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इलाके के लोगों की भी आंखें नम थीं। सभी का यही कहना था कि मंगलवार को उसे दादी के 17वें में शामिल होने के लिए आना था, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह खुद ही चार कंधों पर आएगा। अंतिम संस्कार बर्रा स्थित स्वर्गाश्रम में किया गया। संयम के घर के बाहर मंगलवार सुबह इलाके के लोग जमा थे। करीब आठ से साढ़े आठ के बीच शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां सोनिया का बेटे का शव देखकर बुरा हाल था। भाई शुभम की भी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। अंतिम दर्शन के लिए इलाके के लोग भी जमा थे।संयम को दादी की 17वीं में आना था इलाके के लोगों का यही कहना था कि संयम को अपनी दादी के 17वें के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.